Uncategorizedछत्तीसगढ़

“समाधान शिविर” भाजपा की सच्ची जनसेवा का प्रमाण है – डॉ.खुशबू अग्रवाल

महासमुंद , बसना नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ.खुशबू अग्रवाल के कहा कि भाजपा जो हमेशा राष्ट्रहित, जनहित और अंत्योदय की भावना को अपने मूल में रखती है, उसने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि राजनीति केवल सत्ता का साधन नहीं, सेवा का माध्यम होती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  का यह निर्णय दर्शाता है कि जब नेतृत्व दृढ़ इच्छाशक्ति, संवेदना और दूरदर्शिता से ओतप्रोत हो, तो शासन लोगों के जीवन का हिस्सा बन जाता है—वह शासन नहीं, “सेवा धर्म” बन जाता है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जो “समाधान शिविर” की पहल की गई है, वह केवल एक प्रशासनिक योजना नहीं, बल्कि जनकल्याण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह शिविर एक माध्यम है, जिसके द्वारा सरकार आम नागरिकों के द्वार तक पहुंच रही है। उनकी समस्याओं को सुनने, समझने और मौके पर ही समाधान देने के संकल्प के साथ।

भाजपा हमेशा से “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के सिद्धांत पर चलती रही है, और “समाधान शिविर” उसी भावना का प्रत्यक्ष उदाहरण है। यह पहल दर्शाती है कि यह सरकार सिर्फ सत्ता के शिखर पर बैठकर शासन नहीं करती। बल्कि जमीन पर उतरकर, आम आदमी की पीड़ा को महसूस करती है, उसका समाधान खोजती है।

ग्रामीण अंचलों के बुजुर्ग, माताएं, बहनें, किसान, मजदूर—हर वर्ग के लोग अब इस शिविर के माध्यम से अपनी समस्याओं को लेकर सीधे शासन तक अपनी आवाज़ पहुँचा पा रहे हैं। न तो उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, न ही महीनों इंतज़ार करना पड़ता है। अब निर्णय वहीं मौके पर होता है—तुरंत, पारदर्शी और जनहितकारी।

यह “समाधान शिविर” महज़ एक सरकारी कैम्प नहीं, यह सरकार और जनता के बीच आत्मीयता, विश्वास और सहयोग का पुल है। यह एक ऐसा प्रयास है जिसमें शासन सेवा बनता है, और अधिकारी, सेवक की भूमिका में दिखाई देते हैं। यह दृष्टिकोण भाजपा की उस नीति को प्रतिबिंबित करता है। जिसमें सरकार का हर कार्य आमजन के हित में होता है।

प्रदेश के मुखियि विष्णुदेव साय की यह पहल बताती है कि वे केवल एक मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि जनता के सच्चे सेवक हैं। जो हर दिन यह सोचते हैं कि कैसे आम जनता की ज़िंदगी को और बेहतर बनाया जा सकता है। समाधान शिविरों के माध्यम से जो राहत और समाधान लोगों को मिला है, वह भाजपा की संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह शासन प्रणाली का सजीव प्रमाण है।

हम भाजपा सरकार के इस जनमुखी और नवाचारपूर्ण कदम के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और विश्वास करते हैं कि यह पहल न केवल समस्याओं का समाधान करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के जनजीवन में एक नई आशा, विश्वास और विकास की किरण लेकर आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!